पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में 152 बिहार पुलिस जवानों का पासिंग आउट परेड, राइफल शूटिंग और डॉग स्क्वॉड शो का शानदार प्रदर्शन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानत

समारोह में उप महा-निरीक्षक हरिप्रकाश, कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा तथा बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन भी मौजूद रहे।

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में 152 बिहार पुलिस जवानों का पासिंग आउट परेड, राइफल शूटिंग और डॉग स्क्वॉड शो का शानदार प्रदर्शन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

एंकर- पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज स्थित एसएसबी की 44वीं वाहिनी परिसर में बिहार पुलिस के 152 प्रशिक्षु जवानों का पासिंग आउट परेड समारोह पूरे शान और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिला पुलिस बल के जवानों ने शानदार मार्च पास्ट और विभिन्न सामरिक प्रदर्शनों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी नरकटियागंज परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महा-निरीक्षक निशित कुमार उज्वल शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु जवानों के अनुशासन एवं दक्षता की सराहना की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही पुलिस बल की सबसे बड़ी पहचान है और सभी जवानों को निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

समारोह में उप महा-निरीक्षक हरिप्रकाश, कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा तथा बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन भी मौजूद रहे।

36 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब ये जवान बिहार पुलिस बल में अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कार्यक्रम में Tattoo Drill, Mass PT, Blind Fold Weapon Handling, Lathi Drill, Rifle Shooting Demonstration, Band Show और Dog Squad Drill जैसे रोमांचक प्रदर्शनों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।